नई दिल्ली. ओप्पो ने बजट स्मार्टफोन OPPO A16K भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 10,490 रुपए रखी गई है. फोन को ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. फोन के साथ तीन महीने की नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है. इसमें एंड्रॉयड 11 के साथ ColorOS 11.1 Lite है. फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है. डिस्प्ले के साथ आई-केयर का भी सपोर्ट है. इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 3 जीबी LPDDR4X रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.
https://प्रिया प्रकाश ने बीच किनारे दिखाईं अदाएं, वीडियो ने मचाई सनसनी
Oppo A16K में सिंगल रियर कैमरा है जो कि 13 मेगापिक्सल का है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. कैमरे के साथ एचडीआर, नेचुरल स्किन रीटचिंग और एआई जैसे मोड मिलेंगे. रियर कैमरे के साथ 5X जूम मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए Oppo A16K में डुअल बैंड-फाई, ब्लूटूथ v5, 3.5mm का हेडफोन जैक, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है. फोन में 4230mAh की बैटरी है जो कि 5V/2A की चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरे के साथ सुपर पावर सेविंग मोड है.










