আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बीएसएफ जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात

Published on: December 9, 2020
---Advertisement---

कांकेर. बुधवार को बीएसएफ के एक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जवान के खुदकुशी करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक केरल के वायनाड निवासी स्वराज पीएल चौथी बटालियन BSF में तैनात थे. उनकी पोस्टिंग नक्सल प्रभावित अंतागढ़ के कोयलीबेड़ा कैंप में थी. सुबह जब साथी जवान कैंप के अंदर पहुंचे तो स्वराज का शव फंदे से लटका हुआ था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वराज के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है.

http://पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया सन्यास, 17 साल की उम्र में किया था डेब्यू


मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी की 13वीं कड़ी का प्रसारण 13 को

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 13वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर, रविवार को होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.

http://होटल के कमरे में मिला एक्ट्रेस चित्रा का शव, खुदकुशी की आशंका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now