नई दिल्ली. होंडा ने भारतीय बाजार में पहली BS6 स्कूटर Activa125 लॉन्च कर दी है. नया ऐक्टिवा तीन वेरियंट- स्टैंडर्ड, अलॉय और डीलक्स में उपलब्ध है. कंपनी ने स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 67,490 रुपए, अलॉय वेरिएंट की कीमत 70,990 रुपए और डीलक्स वेरिएंट की कीमत 74490 रुपए रखी है. कंपनी का दावा है कि नए ऐक्टिवा 125 का माइलेज बीएस4 वाले मौजूदा मॉडल से ज्यादा है, साथ ही इससे प्रदूषण भी कम होगा. BS6 इंजन के साथ कंपनी ने इसमें नए फीचर्स भी दिए हैं.
http://कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा- अधिकारियों को जूता मारना पड़े तो मारो
इसमें नाइजलेस स्टार्टर सिस्टम, डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम शामिल हैं. नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में रियल टाइम माइलेज और रेंज की जानकारी भी मिलेगी. बीएस6 ऐक्टिवा में साइड-स्टैंड-डाउन इंडिकेटर दिया गया है साथ ही इसमें यह सुविधा भी है कि अगर साइड स्टैंड डाउन है, तो स्कूटर स्टार्ट नहीं होगा. इसके अलावा इसमें फ्रंट ग्लव बॉक्स और एक्सटर्नल फ्यूल-फिलर कैप भी दिए गए हैं. नए ऐक्टिवा 125 को 4 रंगों में बाजारा में उतारा गया है. कंपनी का कहना है कि एक्टिवा-125 में 26 पेटेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इस स्कूटर में फ्यूल भरवाने के लिए अब सीट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अब फ्यूल कैप बाहर दिया गया है. BS6 Activa125 की डिलीवरी 28 सितंबर से शुरू हो जाएगी.










