আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रशासनिक अमले पर ईंट, पत्थर, सब्बल से हमला, 8 के खिलाफ एफआईआर

Published on: May 13, 2021
---Advertisement---

अम्बिकापुर. लॉकडाउन का फायदा उठाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने गईं प्रशासन की टीम पर हमला करने वाले 8 ग्रामीणों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं एसडीएम द्वारा दो लोगों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई. नायब तहसीलदार किशोरो वर्मा ने बताया कि अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत ग्राम बढ़नीझरिया में भूमि अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने की सूचना पर बुधवार को राजस्व एवं पुलिस की टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई. उन्होंने ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी. इस पर ग्रामीण उग्र होकर टीम पर ईंट, पत्थर, सब्बल से हमला कर दिए. ग्रामीणों ने पटवारी के साथ मारपीट की तथा शासकीय वाहन और दस्तावेज को क्षतिग्रस्त कर आधा घंटे तक बंधक बना लिए.

http://शराब तस्करी के तार दो मंत्रियों से जुड़े होने की चर्चा सरकार के राजनीतिक चरित्र का शर्मनाक प्रदर्शन : संजय

मामले की सूचना पर एसडीएम एवं सीएसपी मौके पर पहुंचकर टीम को ग्रामीणों से मुक्त कराकर दस्तावेज वापस कराया. प्रशासनिक अमले पर मार-पीट करने तथा शासकीय वाहन और दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने पर नायब तहसीलदार द्वारा राजकुमार, सुखसाय, नधिरत, इंद्र कुंवर, मनिरथ, दिलकुंवर, टिबन और सुशीला सभी निवासी बढ़नीझरिया के विरुद्ध गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई. इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 186, 294, 332, 353, 427 एवं 506 अधिरोपित की गई है.

http://‘आंधी-बारिश से फसल बर्बाद, 20 हजार प्रति एकड़ क्षतिपूर्ति राशि दें सरकार’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now