আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गुणवत्ताविहीन चावल वितरित करने पर शाखा प्रबंधक निलंबित, जिला प्रबंधक स्थानांतरित

Published on: February 19, 2020
---Advertisement---

रायपुर. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गुणवत्ताविहीन चावल वितरित करने की शिकायत सही पाए जाने पर शाखा प्रबंधक छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन शाखा वाड्रफनगर को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम बलरामपुर को स्थानांतरित कर दिया गया है और क्वालिटी इंस्पेक्टर नागरिक आपूर्ति निगम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई कि नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भण्डारित चावल में शाखा प्रबंधक एसडब्ल्यूसी वाड्रफनगर की लापरवाही बरतने के कारण कीटग्रस्तता से लगभग 16 हजार बोरे चावल खाने योग्य नहीं रहा है, फिर भी गुणवत्ताविहीन चावल को जिला प्रबंधक नान के द्वारा पीडीएस में वितरित किया जा रहा है.

http://सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, एक घायल

अधिकारियों ने बताया कि चावल में भण्डारण के दौरान नमी एवं आर्द्रता के कारण गुणवत्ता में आंशिक क्षीणता प्राकृतिक प्रक्रिया है, कीटप्रकोप भी खाद्यान्नों में भण्डारण के दौरान एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. जिसे समयानुसार निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कीटोपचार किया जाता है एवं गुणवत्तायुक्त चावल ही पीडीएस के लिए वितरित किया जाता है. जांच के दौरान सारा स्कंध खराब नहीं पाया गया लगभग एक प्रतिशत से भी कम गुणवत्ता क्षीणता के कारण स्कंध खराब होने की आशंका है. जिसकी क्षतिपूर्ति-वसूली दोषियों से किया जाना अपेक्षित है.

http://सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज का भाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now