नई दिल्ली. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला गाना ‘केसरिया’ रिलीज हो गया है. गाने को बेहद खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है. गाने में आलिया और रणबीर के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग देखी जा सकती है. गाने में दोनों रोमांटिक पलों को शेयर करते दिख रहे हैं. गाने में आलिया और रणबीर वाराणसी की गलियों में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं. कपल फूलों की पंखुड़ियों की बारिश के बीच दौड़ते हुए दिखाई दे रहा है और सिर्फ नजरें एक-दूसरे से बात कर रही हैं.
https://शख्स ने जुगाड़ से बनाई ऐसी ‘अदृश्य’ सीढ़ी, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
इस गाने को अरिजीत सिंह ने बेहद खूबसूरत तरीके से गाया है. इसका शानदार म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और इसके बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जो सीधे लोगों के दिलों में उतर जाते हैं. बता दें कि ब्रह्मास्त्र को 9 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस मल्टी स्टारर फिल्म में बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर नागार्जुन भी शामिल हैं. मालूम हो कि रणबीर और आलिया की जोड़ी इस फिल्म के माध्यम से पहली बार बडे़ पर्दे पर नजर आएगी.
https://प्राथमिक स्कूल के बच्चों को दी जाएगी स्थानीय भाषा में शिक्षा










