महासमुंद. तुमगांव पुलिस ने मंगलवार को एक घर से चार महिला और दो युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि तुमगांव के एक मकान में देह व्यापार चलाया जा रहा है. बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 4 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. महिलाओं की उम्र 22 वर्ष से 27 वर्ष के बीच है जिसमें 3 तुमगांव की ही रहने वाली हैं जबकि एक अहिवारा की है. पकड़े गए दोनों युवक यूपी के रहने वाले हैं और घूम-घूमकर कपड़ा बेचते हैं.
http://2021 MG ZS EV भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर देगी 419 किमी की रेंज
वे कुछ दिनों से पिथौरा के अग्रसेन भवन में रुके हैं. पुलिस अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3,4,5,7 के तहत कार्रवाई कर रही है. बता दें कि कई सालों से इस जगह पर देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है और पुलिस में भी कई बार देह व्यापार करने वाली महिलाओं सहित देह व्यापार चलाने वाले लोगों को भी पकड़ा है बावजूद यहां देह व्यापार का गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है.
http://शासकीय कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने उप अभियंता को किया निलंबित







