नई दिल्ली. BMW ने भारत में 2022 BMW X4 facelift एसयूवी लॉन्च कर दी है. यह एसयूवी ‘ब्लैक शैडो एडिशन’ के रूप में उपलब्ध है. भारतीय बाजार में 2022 BMW X4 facelift एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 70.50 लाख रुपए तय की गई है. दो वsरिएंट्स में लॉन्च की गई नई X4 एसयूवी की कीमत xDrive30d वैरिएंट के लिए 72.50 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए तक जाती है. यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट्स में उपलब्ध है. नई X4 एसयूवी कई डिजाइन और फीचर अपडेट के साथ आती है. नई बीएमडब्ल्यू किडनी ग्रिल मिलती है जिसमें ऑल-ब्लैक मेश-इन्सर्ट और फ्रेम ‘एम हाई ग्लॉस शैडो लाइन’, स्लीक एडाप्टिव एलईडी हेडलाइट्स और रीडिजाइन की गई फ्रंट एप्रन है. इस एसयूवी में 20 इंच के हल्के एम अलॉय व्हील्स, एम स्पोर्ट ब्रेक और रेड कॉलिपर के साथ डबल स्पोक मिलता है.
https://विधानसभा क्षेत्र के 6 स्कूलों में कराए जाएंगे अहाता निर्माण, मिली 30 लाख रुपए की मंजूरी
इन नए व्हील्स से नई X4 ज्यादा स्पोर्टी लगती है. एसयूवी दो वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी, जिसमें xDrive30i पेट्रोल और xDrive30d डीजल शामिल हैं. डीजल यूनिट में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है. यह इंजन 265 hp का पावर और 620 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है. यह वेरिएंट सिर्फ 5.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. वहीं दूसरा वैरिएंट 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है जो 252 hp का पावर आउटपुट और 350 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकता है. यह सिर्फ 6.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. यइ एसयूवी दो एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी. जिसमें ब्लैक सैफायर और एम ब्रुकलिन ग्रे मैटेलिक कलर शामिल हैं.










