नई दिल्ली. BMW ने भारतीय बाजार में तीसरी पीढ़ी की X1 SUV लॉन्च कर दी है. यह पेट्रोल और एक डीजल पावरट्रेन और दो वैरिएंट्स – X Line (एक्स लाइन) और M Sport (एम स्पोर्ट) में उपलब्ध है. इस एसयूवी की कीमतें 45.95 लाख रुपए से शुरू होती हैं और 47.90 लाख रुपए तक जाती हैं. बीएमडब्ल्यू X1 sDrive 18d M Sport में 1,995 cc, 4-सिलेंडर, डीजल इंजन है. यह 145 bhp और 360 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है. यह कार 8.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.
https://भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाया, राहुल गांधी के पैर छूकर माफी मांगूंगा : लखमा
बीएमडब्ल्यू X1 sDrive 18i xLine में 1,499 cc, तीन-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन है जो 132 bhp और 230 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है. यह 9.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. दोनों इंजन 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक डुअल-क्लच ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. पिछले मॉडल की तुलना में एक्सटीरियर में मामूली अपडेट मिलते हैं. नई BMW X1पिछली पीढ़ी की तुलना में 53 मिमी लंबी, 24 मिमी चौड़ी और 44 मिमी ऊंची है. बीएमडब्ल्यू ने व्हीलबेस भी 22 मिमी बढ़ाया है. नई BMW X1 के इंटीरियर में भी अपडेट मिलता हैं. बीएमडब्ल्यू एसयूवी को 5 एक्सटीरियर पेंट स्कीम में उपलब्ध करा रही है. जिसमें अल्पाइन व्हाइट, स्पेस सिल्वर, फाइटोनिक ब्लू, ब्लैक नीलम और एम पोर्टिमाओ ब्लू (एम स्पोर्ट के लिए विशेष) रंग शामिल हैं.
https://पं. धीरेंद्र शास्त्री को जादूगर की चुनौती- हमारे सामने चमत्कार साबित करें










