আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च, एक बार चार्जिंग पर चलेगी 425Km

Published on: December 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 1.16 करोड़ रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है. इसे फायटोनिक ब्लू, मिनरल वाइट, ब्लैक सैफायर और सोफिस्टो ग्रे जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. बीएमडब्ल्यू की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स का कॉम्बो है. इसमें बीएमडब्ल्यू की सिग्नेचर किडनी ग्रिल, छोटे हेडलाइट्स, 3डी बोनट, सिंगल रियर लाइट समेत अन्य एक्सटीरियर खूबियां दिखती हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें बीएमडब्ल्यू कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले, हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील, बीएमडब्ल्यू स्काई लॉन्च पैनोरमा ग्लास रूफ मल्टी-फंक्शनल सीट्स, मसाज फंक्शन, एंबियंट लाइटिंग समेत अन्य खूबियां इस कार को और भी शानदार बनाती है.

https://नई Volkswagen Tiguan लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में BMW eDrive टेक्नॉलजी सपोर्ट वाले 2 इलेक्ट्रिक मोटर लगे हैं. इसका xDrive 40 326bhp की पावर और 630Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. कंपनी का दावा है कि इसे महज 6.1 सेकेंड में 0-100kmph तक की स्पीड से चला सकते हैं. वहीं चार्जिग की बात करें तो इसे 150kW DC चार्जर की मदद से महज 31 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं, वहीं 50kW DC चार्जर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को फुल चार्ज होने में करी डेढ़ घंटे का समय लगता है. बीएमडब्ल्यू की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक बार फुल चार्ज करने पर 425 किलोमीटर तक चला सकते हैं और कंपनी ऐसा दावा करती है. यह कार कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) है.

https://‘83’ का नया सॉन्ग ‘बिगड़ने दे’ रिलीज, जज्बे और एनर्जी से है भरा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now