बालोद. गुरुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. ओंकार महमल्ला की आखिरकार गिरफ्तारी हो गई. युवती से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. ओंकार महमल्ला के खिलाफ बालोद महिला सेल के माध्यम से अपराध दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉ महमल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक घटना 9 जून की रात 9 बजे की है. पीड़िता ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पेशे से डॉ. महमल्ला पर आरोप लगाए थे कि उसके पेट में दर्द की शिकायत थी. जिसके चेकअप के लिए वह उनके क्लीनिक गई थी.
http://प्लेबैक सिंगर टप्पू मिश्रा का 36 साल की उम्र में निधन
जहां उन्होने चेकअप के बहाने उससे अश्लील हरकत की. पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी बाद मामले का खुलासा हुआ था. डॉ. ओंकार महमल्ला ने खुद का एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें पूरे मामले में एक बड़ी साजिश होना बताया था. वह खुद को उस साजिश के शिकार होना बताया. बीजेपी के दखल के बाद महिला थाने में पीड़ित युवती का बयान लिया गया. बाद आरोपी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. महमल्ला के खिलाफ धारा 376, 506 व ST, SC एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. घटना की शिकायत के बाद ओमकार ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पद से 14 जून को इस्तीफा दे दिया था.
http://केंद्र का SC में हलफनामा, कोरोना से मौत पर परिजनों को नहीं दे सकते 4-4 लाख







