আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बोसमैन का 43 साल की उम्र में निधन

Published on: August 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मार्वल फिल्मों में ब्लैक पैंथर का किरदार निभाने वाले एक्टर चैडविक बोसमैन का 43 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया. उनके परिवार ने चैडविक के अकाउंट से ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए लिखा- साल 2016 में चैडविक को स्टेज 3 कोलन कैंसर डायग्नोस हुआ था, और वो पिछले चार सालों से इस बीमारी से लड़ रहा था जिस दौरान ये स्टेज 4 में बदल गई. एक सच्चा फाइटर, चैडविक इस सबसे होकर गुजरा, और बहुत सी फिल्मों में काम किया जिनमें आपने उसे बहुत सारा प्यार दिया.

http://Honda Hornet 2.0 भारत में लॉन्च, 11 सेकंड में पकड़ेगी 100 की स्पीड


मार्शल से लेकर डा 5 ब्लड तक और अगस्त विल्सन की मा रेनी की ब्लैक बॉटम और बहुत सारी ऐसी फिल्में. ये सारी फिल्में उसने बेहिसाब सर्जरियों और कीमोथैरिपी के दौरान की थीं. उसके लिए किंग टी’छाला को ब्लैक पैंथर के रूप में जीवित कर देना सम्मान की बात थी. उसने अपने घर में ही अपने प्राण त्यागे, अपनी पत्नी और अपने परिवार के पास. परिवार आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए आपका शुक्रिया अदा करता है और उम्मीद करता है कि इस दुख के समय में आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे.

http://UAE से अचानक भारत लौटे सुरेश रैना, IPL के पूरे सीजन से हुए बाहर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now