আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला से अनाचार कर न्यूड वीडियो बना करता था ब्लैक मेलिंग, युवक गिरफ्तार

Published on: November 20, 2022
---Advertisement---

बिलासपुर. शादीशुदा महिला से अनाचार कर उसका न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. तभी महिला को अहमदाबाद से खोज निकाला गया. पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया, तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ. महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति से झगड़ा हो गया था. इसी दौरान उसकी पहचान मसानगंज निवासी रोशन बुधवानी (31) से हुई.

https://एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

युवक उससे बातें करने लगा और उसकी मदद के बहाने पहले दोस्ती की और वह दोस्ती प्यार में बदल गई. आरोपी ने मौका पाकर महिला के साथ कार में अनाचार किया. उसने चोरी छिपे इसका वीडियो बना लिया. फिर उसे दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार अनाचार करता रहा. इसके साथ ही वह महिला को ब्लैकमेल कर पैसे भी लेने लगा. युवक ने अपनी बहन की शादी कराने की बात कहकर उससे जेवर भी ले लिए. इस तरह युवक उसे ब्लैकमेल कर करीब 10 लाख रुपए के गहने और नगदी पैसे वसूल लिया. मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 384 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

https://BJP ने 7 बागी नेताओं को किया सस्पेंड, टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय भरा था नामांकन

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now