আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान खरीदी की मियाद बढ़ाने भाजपा किसान मोर्चा 7 को सभी जिलों में सौंपेगा ज्ञापन

Published on: February 5, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर ने धान खरीदी की मियाद नहीं बढ़ाने के प्रदेश सरकार के ऐलान का कड़ा विरोध किया है. श्री चन्द्राकर ने कहा कि आगामी 07 फरवरी को भाजपा किसान मोर्चा इस निर्णय के खिलाफ धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा. उन्होने कहा कि सरकार द्वारा धान खरीदी की निर्धारित अवधि 15 फरवरी है और गिनती के बचे इन दिनों में प्रदेश के सभी किसानों का पूरा धान खरीदने का वादा करने वाली प्रदेश सरकार लाखों मीटरिक टन धान की खरीदी कैसे करेगी, जबकि इस अवधि में छुट्टियां भी पड़ेंगीं.

http://न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त

प्रदेश सरकार ने किसानों का पूरा धान नहीं खरीदने की जिस बदनीयती का परिचय देकर किसानों को खून के आंसू रुलाने का काम किया है, उससे प्रदेश सरकार का किसान विरोधी चरित्र और निकम्मापन जाहिर हो रहा है. श्री चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेशभर में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य व मंडल पदाधिकारी-सदस्य आगामी 07 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर धान खरीदी की समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ाने की मांग करेंगे.

http://निर्भया केस : हाईकोर्ट ने खारिज की केंद्र की अर्जी, कहा- दोषियों को अलग-अलग फांसी नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now