सरगुजा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में लगी पायलट गाड़ी गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात हादसे का शिकार हो गई. गाड़ी में सवार एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए. जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. अरुण साव अंबिकापुर में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बिलासपुर से सरगुजा के लिए रवाना हुए थे. हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ. वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. गाड़ी में ड्राइवर समेत 4 पुलिसकर्मी सवार थे.
https://माधुरी दीक्षित की हमशक्ल का वीडियो वायरल, आपने देखा?
इसमें प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई है. वहीं पुलिस आरक्षक रामदेव प्रसाद (44) के कंधे, आरक्षक प्रदीप (29) के हाथ, पैर और कमर और ड्राइवर अनिल पैकरा (32) को सीने, गले और कमर में चोट लगी है. घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया. अस्पताल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, SDOP अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे पहुंचे. अरुण साव ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए. पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर लिया है.







