महासमुंद. नगर पालिका महासमुंद में भाजपा के प्रकाश चंद्राकर अध्यक्ष और कांग्रेस के कृष्णा चंद्राकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. अध्यक्ष पद हेतु भाजपा ने प्रकाश चंद्राकर और कांग्रेस ने पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग को प्रत्याशी बनाया था. प्रकाश को 19 और राशि को 11 मत मिले. इसी तरह उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा के महेंद्र जैन और कांग्रेस के कृष्णा चंद्राकर को बराबर 15-15 मत मिले जिससे टॉस किया गया. टॉस से कृष्णा चंद्राकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए.
http://4 पार्षदों वाली कांग्रेस की हीराबाई बघेल बनीं बागबाहरा नपा अध्यक्ष
सड़क के बीच ट्रक, चालक गिरफ्तार
महासमुंद. सड़क में अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा करना चालक को महंगा पड़ गया. बसना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 283 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है. बसना पुलिस के अनुसार शनिवार को सूचना मिली कि ट्रक सीजी 04 जेडी 2854 का चालक ट्रक को कन्या शाला बसना के सामने आम रोड के बीचों-बीच खड़ा कर दिया है इससे लोगों को असुविधा हो रही है. पुलिस ने चालक को हटाने के कहा, लेकिन चालक नहीं माना. इसके बाद चालक ग्राम बलारामसेठचाल तांडली रोड धामनकर नाका कामत घर भिंडवी थाणे महाराष्ट्र निवासी सलीम मोहम्मद पिता रहीम मोहम्मद शेख (46) को गिरफ्तार करते हुए अपराध दर्ज कर ट्रक को जब्त किया.
http://एजाज रायपुर, विजय धमतरी और धीरज दुर्ग के महापौर बने







