राजनांदगांव. एक भाजपा नेता ने सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार नंदई चौक निवासी संजीव जैन (52) भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे और नगर निगम में ठेकेदारी करते थे. बताया जा रहा है कि वह सोमवार शाम को घर पहुंचे और फिर परिजनों के साथ बैठकर चाय पी. बाद रात करीब 8.30 बजे अपने कमरे में चले गए. काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो परिजन बुलाने गए, लेकिन दरवाजा बंद था.
http://मुख्यमंत्री रायपुर, गृहमंत्री महासमुंद और स्वास्थ्य मंत्री कबीरधाम में करेंगे ध्वजारोहण
काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई. कमरे में फंदे से लटका उनका शव मिला. पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता को उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली एक लड़की ब्लैकमेल कर रही थी. रुपए देने के चक्कर में वह अपनी प्रॉपर्टी भी बेच चुके थे. बताया जा रहा है कि अब तक करीब 2 करोड़ रुपए उसे दे चुके थे. वहीं परिजनों का कहना है कि ठेकेदारी में कुछ समस्या के चलते वह परेशान रहते थे. उन्होंने काफी कर्ज भी ले रखा था. कांट्रेक्ट में रुपए फंसने के कारण वह कर्ज भी नहीं चुका पा रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://भाजपा नेता को कार की डिक्की में बंद कर जिंदा जलाया







