रायपुर. सोमवार सुबह तेलीबांधा तालाब में युवक की लाश मिली. मॉनिंग वॉक पर निकले लोगों ने तालाब में युवक का शव तैरते देखा तो तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी. बाद में शव की पहचान शंकर नगर के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति के भाई राजेश प्रजापति के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश तेलीबांधा तालाब में तैर रही है.
http://बांग्लादेश पर भारी पड़ा दीपक का छक्का, भारत ने 2-1 से जीती टी-20 सीरीज
इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की लाश को तालाब से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त करवाई. जांच के दौरान पता चला कि राजेश प्रजापति सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकला था. साथ ही यह भी पता चला है कि वह डिप्रेशन में रहता था. इसको लेकर राजेश की दवाईयां भी चल रही थीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा.
http://जियो ने अपने इस प्रीपेड प्लान में किया बड़ा बदलाव, कम हुई वैधता







