আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद ने किया कांग्रेस प्रवेश

Published on: October 17, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद मानसिंग ध्रुव ने प्रदेश सरकार की नीतियों और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया. कांग्रेस प्रवेश करने पर संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने उन्हें गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. रविवार को नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद मानसिंग ध्रुव संसदीय सचिव निवास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश की घोषणा की. संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान पार्षद विजय बांधे, केके साहू, शैलेन्द्र सेन, गजेन्द्र साहू, दादूराम नायक, मानिक साहू, दिलीप चन्द्राकर उपस्थित थे. गौरतलब है कि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की कुशल रणनीति से क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. शहर व गांवों में लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ रहा है. नतीजतन लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं.

https://स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

तीन लाख की लागत से बनेगा आदिवासी समाज के लिए भवन

महासमुंद. ग्राम नवागांव के खैरवार डेरा में तीन लाख रुपए की लागत से आदिवासी समाज के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा. समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की. जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है.

https://स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 लड़कियों समेत 5 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now