महासमुंद. भाजपा पार्षद रिंकू चंद्राकर ने सोमवार को कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया. सोमवार को कांग्रेस भवन महासमुंद में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान भाजपा पार्षद रिंकू चंद्राकर ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश की घोषणा की. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत किया.
https://भारतीय वन सेवा के 31 अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
गौरतलब है कि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की कुशल रणनीति से क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. शहर व गांवों में लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ रहा है. नतीजतन लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. इस दौरान छग राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, पूर्व विधायक मकसूदन चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, अरूणा शुक्ला, कपिल साहू, सुनील चंद्राकर, नीतेंद्र बेनर्जी, गिरजाशंकर चंद्राकर, रेखराज पटेल आदि मौजूद थे.
https://खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल







