रायगढ़. ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 2 विद्यार्थियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार महलोई निवासी साधना मिश्रा (24) और बाघाडोला निवासी जेनाकांत माली (20) उत्तम मेमोरियल कॉलेज रायगढ़ में पीजीडीसीए का कोर्स कर रहे थे. शुक्रवार को कॉलेज की क्लास खत्म कर दोनों दोपहर बाद घर जा रहे थे. शराब भट्टी के पास बने ईंट भट्टी से ट्रैक्टर ईंट लोड कर जा रहा था. अचानक ट्रैक्टर ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ दिया. आसपास के लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने इतनी तेजी से गाड़ी को मोड़ा की बाइक सवार दोनों ट्रैक्टर की चपेट में आ गए.
https://जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के पूर्व आपूर्ति किए जा रहे जल का पीने में ना करें उपयोग : पंकज
जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं परिजनों को भी सूचना दी गई. ट्रैक्टर सवार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि दोनों पुसौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, इसलिए जूटमिल पुलिस ने पुसौर थाना को मर्ग कायम के लिए भेजा है.
https://हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों को क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि







