আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खड़ी बस से भिड़े बाइक सवार, मौके पर ही तीन की मौत

Published on: October 27, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. एनएच 53 में मंगलवार दोपहर 1 बजे कोडार स्थित खल्लारी मंदिर के पास बाइक सवार तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच में लिया है. थाना प्रभारी शरद ताम्रकर ने बताया कि बाइक क्रमांक सीजी 06 जीजी 8436 में सवार बेमचा निवासी गोपीचंद (43), भगवती ध्रुव (18) और सोरिद निवासी केजूराम ध्रुव (65) पटेवा की ओर से तुमगांव आ रहे थे. इस दौरान खल्लारी मंदिर के पास खड़ी बस क्रमांक सीजी 06 एच 2500 को पीछे से ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर मौत हो गई. उन्होनें बताया कि मामले में बाइक चालक के खिलाफ 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है.

http://एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती


महिला ने पूर्व ससुर को डंडे से पीटा

महासमुंद. नाती को देखने गया ग्रामीण की पूर्व बहू ने पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर, दाहिने आंख के ऊपर, बायें हाथ की ऊंगली में तथा दाहिने पैर के घुटना में चोटें आई है. शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है. सुखरीडबरी निवासी लीलाराम पटेल ने पुलिस को बताया कि गीतांजली पटेल, पुत्र तेजराम पटेल से तलाक लेकर दूसरा पति बनाकर नर्रा में नाती कमल नारायण पटेल 5 वर्ष के साथ रह रही है. उसे देखने के लिए रविवार दोपहर 3 बजे अपने साथी धनीराम यादव के साथ वह नर्रा गया.

उसके घर के पास अपने साथी के साथ बातचीत कर ही रहे थे कि तभी आवाज सुनकर गीतांजली पटेल पति सोमेश पटेल घर से बाहर डंडा लेकर निकली और अश्लील गाली-गलौज करते हुए डंडा से मारपीट की तथा दोबारा आने पर जान से मारने की भी धमकी दी. शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है.

http://फेस्टिव सीजन में हीरो सुपर स्प्लेंडर पर मिल रहे हैं तीन आकर्षक ऑफर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now