गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. कोटमी चौकी इलाके में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीनों बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक तीनों युवक पसान के रहने वाले थे. हादसा कोटमी से पेंड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित राधा स्वामी पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात करीब 9 बजे की है. बाइक सवार तीन युवक पसान से पेंड्रा की तरफ जा रहे थे. पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे पर कंटेनर यूपी-82 टी-5586 खड़ी थी.
https://नुसरत ने शेयर किया खुद का बोल्ड वीडियो, चंद मिनटों में हुआ वायरल
तेज रफ्तार बाइक कंटेनर के पीछे इतनी तेजी से टकराई कि उसमें सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों में बसंत प्रजापति पिता महेश प्रजापति (20), शुभम मानिकपुरी पिता बलदाऊ मानिकपुरी (20) और सूरज प्रजापति (20) हैं. तीनों युवकों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई. बसंत प्रजापति जो बाइक चला रहा था और सूरज प्रजापति दोनों कोरबा के पसान के रहने वाले थे. तीसरा युवक शुभम प्रजापति कोटा का रहने वाला था. हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे. पेंड्रा पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौप कर मामले की जांच में जुट गई है.
https://भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत







