नई दिल्ली. टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 के फिनाले में भी अब कुछ ही दिन का समय रह गया है, जिसके चलते अब हर ओर यहीं चर्चा हो रही हैं, कि शो की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी. लेकिन इस बीच सुम्बुल तौकीर खान के फैंस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इस हफ्ते सुम्बुल तौकीर खान ‘बिग बॉस 16’ से बेघर हो गईं. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, फिनाले से कुछ दिन पहले ही शो से सुम्बुल का पत्ता कट गया है. शो के घर से बाहर होने पर सुम्बुल का दुखी होना तो लाजमी है ही, लेकिन उनके फैंस का प्यार और सपोर्ट देखकर वह खुद को रोने से नहीं रोक पाई. बता दें कि सुम्बुल के कम वोट मिले हैं और इसलिए उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया है.
https://चाइनीज ऐप्स पर बड़ी कार्रवाई, 138 सट्टेबाजी और 94 लोन ऐप्स बैन
शो से जाने के बाद सुम्बुल अपने घर जाती है, तो वहां उनका परिवार उनका शानदार स्वागत करता है. बता दें कि सुम्बुल के पिता ने अपनी छोटी बेटी के साथ मिलकर बड़ी बेटी को खास सरप्राइज दिया है, जिससे देखकर सुम्बुल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. साथ ही सुम्बुल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की है और पोस्ट भी लिखा है, जिसे देखकर यह किसी का भी दिल छू लेगा. बता दें कि शेयर की गई फोटोज में सुम्बुल की बहन ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है और दूसरी तस्वीर में सुम्बुल हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए और सिर पर क्वीन का ताज लगाए कैमरे को पोज दे रही हैं. साथ ही सुम्बुल ने नोट भी लिखा है.
https://‘चक दे इंडिया’ फेम चित्राशी ने ध्रुवादित्य संग लिए 7 फेरे, शादी की तस्वीरें आईं सामने










