नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त का 12 करोड़ से ज्यादा किसान इंतजार कर रहे हैं. पिछले दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान 11वीं किस्त जारी होने के बारे में बताया. हालांकि दूसरी तरफ यह भी खबर है कि 31 तारीख से पहले ई-केवाईसी नहीं कराने वालों के खाते में पैसे नहीं आएंगे. पीएम मोदी 11वीं किस्त को 31 मई को शिमला से 12 करोड़ किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिमला में इस दिन मोदी सरकार का एक भव्य कार्यक्रम है. जहां से पीएम मोदी कई योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे, तो वहीं दूसरी 12 करोड़ किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे. यह निधि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी.
https://एक और एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, फंदे से लटकी मिली लाश
किसानों को रिकवरी का नोटिस
पात्रों के नामों की लिस्ट तैयार होने के साथ ही दूसरी तरफ अपात्र किसानों से वसूली और लिस्ट से नाम कटने की प्रक्रिया भी चल रही है. इसके लिए देशभर कई जिलों में ऐसे किसानों को रिकवरी का नोटिस भेजा गया है, जो इस योजना के पात्र नहीं है. साथ ही ऐसे किसानों का नाम लिस्ट से भी काटा जा रहा है. बता दें जांच में पाया गया कि इनकम टैक्स भरने वाले लोग भी केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे थे.
https://2022 KTM RC 390 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










