बसना. पुलिस ने पौने 50 लाख रुपए कीमती पान मसाला (गुटखा) और तम्बाकू जब्त की है. महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी वीणा यादव के नेतृत्व में बरपेलाडीह निवासी पुरंदर पटेल उर्फ छोटू उर्फ शिवप्रसाद पटेल (24) के ग्राम हबेकांटा स्थित गोदाम में दबिश दी. जहां सफेद नीले रंग की 110 प्लास्टिक बोरी में 3.30,000 (तीन लाख तीस हजार नग) पॉउच राजश्री पान मसाला (गुटखा) तथा ब्लैक लेवल प्रीमियम चेविंग तम्बाकू 100 नग सफेद छोटी बोरी में 3,0,1,350 (तीन लाख, एक हजार तीन सौ पचास नग) पॉउच तम्बाकू कीमती 49,50000 रुपए व
http://शराब पर कोरोना टैक्स, जानिए मंत्रिपरिषद के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
तीन सफेद मटमैले प्लास्टिक बोरी में रखे तीर्थराज तम्बाकू कुल 2400 (चौबीस नग) पॉउच कीमती 24 हजार रुपए जुमला कीमती 4974000 रुपए को आरोपी के कब्जे से जब्त कर धारा 188, 269, 270 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है. इस कार्रवाई में निरीक्षक वीणा यादव, उनि लक्ष्मीनारायण साव, सउनि सिंकदर भोई, सउनि दरबारीराम तारम, प्रआर राजेश सिकरवार, आरक्षक महेंद्र यादव, अनिल खाण्डे, नागेन्द्र साहू, लखेश्वर चौधरी, कौशल धुव, दासरथी भोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
http://रैना ने रोहित से कहा- मुझमें काफी क्रिकेट बाकी, धोनी की वापसी को लेकर दिया ये बयान







