नई दिल्ली. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों के लिए ये खबर बेहद जरूरी है. पीएनबी 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. पीएनबी ने ग्राहकों को अच्छी बैंक फैसिलिटी और फ्रॉड एटीएम ट्रांजैक्शन से बचाने के लिए ये कदम उठाया है. दरअसल, 1 दिसंबर से PNB वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड कैश विड्रॉल सुविधा लागू करने जा रहा है. बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. पीएनबी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक बार में 10000 रुपए से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी.
http://Royal Enfield Classic 350 दो नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानिए कीमत
ये नियम 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच लागू होगा. मतलब ये कि इस समयावधि में 10000 रुपए से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी. इसलिए ग्राहक अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं.बता दें कि PNB में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) का विलय हो चुका है, जो कि 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी है. कहने का मतलब ये है कि पीएनबी की ओटीपी बेस्ड सुविधा इन बैंकों के ग्राहकों और एटीएम पर भी लागू होगी.
http://मानुषी छिल्लर ने पूल में दिया जबरदस्त पोज, फोटो वायरल
Save the dates!
PNB 2.0 is launching OTP based cash withdrawals from 1st December 2020.
Making withdrawals easy, banking easier. pic.twitter.com/EsuXJvSTM3— Punjab National Bank (@pnbindia) November 26, 2020










