नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई गिरावट की वजह से घरेलू बाजार में सोने के दाम गिर गए. बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 640 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया है. वहीं, एक किलोग्राम चांदी के दाम 3,112 रुपए से टूट गए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में लौटी मजबूती की वजह से विदेशी बाजारों में सोने के दाम गिर गए है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 54,909 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 54,269 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.
http://पांव पखारे, आरती उतारी.. लत छुड़ाने महिला सरपंच ने किए ये जतन
इस दौरान कीमतों में 640 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. वहीं दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी के दाम 72,562 रुपए से गिरकर 69,450 रुपए पर आ गए हैं. इस दौरान कीमतों में 3,112 रुपए की जोरदार गिरावट आई है. अगर वैश्विक बाजार की बात की जाए तो सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,988 डॉलर प्रति औंस पर रही. इसी तरह चांदी की कीमत 27.43 डॉलर प्रति औंस पर रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि यूएस फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) मिनट्स से पहले बुधवार को डॉलर में रिकवरी की वजह से सोने ने पिछले सत्र में हासिल बढ़त को गंवा दिया.
http://एसबीआई में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन, ग्राहकों से दुर्व्यवहार









