नई दिल्ली. सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. वैश्विक बाजार में गिरावट के कारण राजधानी दिल्ली में सोने के भाव 281 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 41,748 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस बात की जानकारी दी है. सोने की तुलना में चांदी में ज्यादा गिरावट रही. चांदी का भाव 712 रुपए गिरकर 47,506 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का असर घरेल बाजार पर पड़ा. जिसकी वजह से सोने की कीमतों में नरमी रही.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1578 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.78 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था. आम बजट 2020-21 से निराश होने के चलते शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपए सोमवार को 34 पैसे टूटकर 71.66 पर खुला. वहीं वायदा बाजार में सोने का भाव 55 रुपए तक टूटकर 40,893 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, इसका मुख्य कारण सटोरियों का अपने सौदे में कटान करना है. एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी सौदों के लिए सोना वायदा भाव 355 रुपए यानी 0.86 प्रतिशत टूटकर 40,893 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. इसी तरह अप्रैल डिलीवरी के लिए यह भाव 189 रुपए यानी 0.46 प्रतिशत घटकर 41,016 रुपए प्रति 10 पर आ गया.
http://भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों की पदस्थापना, काबरा बिलासपुर आईजी










