नई दिल्ली. गुरुवार को सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. कमजोर वैश्विक रुख के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोने का भाव 497 रुपए की गिरावट के साथ 38,685 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 38,100 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका. आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए फिसलकर 30,100 रुपए रह गई. बुधवार को सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 39,182 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
http://पहलवान योगेश्वर दत्त और हॉकी प्लेयर संदीप सिंह भाजपा में शामिल
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के (परामर्श प्रमुख- पीसीजी) देवर्ष वकील ने कहा त्योहारी मौसम के शुरु होने के पहले सोने की कीमतों में तकनीकी सुधार आया है जिसके कारण मांग में तेजी आ सकती है. एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार चांदी की कीमत भी 1,580 रुपए लुढ़ककर 47,235 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई. चांदी वायदा भी 1,443 रुपए की भारी गिरावट के साथ 46,542 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई. सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए टूटकर क्रमश: 940 रुपए और 950 रुपए प्रति इकाई बिके. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना नरम रुख के साथ 1,508 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी गिरावट के साथ 17.90 डॉलर प्रति औंस बोली गई.
http://मरीन ड्राइव में मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस










