रायपुर. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के 13 जिला अध्यक्षों को बदल दिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने राजधानी रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, नारायणपुर, मोहला-मानपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरिया, जशपुर, सारंगढ़, सुकमा, सक्ती, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है. जारी सूची के मुताबिक जयंती पटेल जिलाध्यक्ष रायपुर शहर, बृजेश ब्रिजपुरिया जिलाध्यक्ष भिलाई, रमेश पटेल जिलाध्यक्ष राजनांदगांव, कृष्णकांत चंद्रा जिलाध्यक्ष सक्ती, गुलाब चंदेल जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा, रूपसाय सलाम जिलाध्यक्ष नारायणपुर, कृष्ण बिहारी जायसवाल जिलाध्यक्ष कोरिया, सुनील गुप्ता जिलाध्यक्ष जशपुर, सुभाष जालान जिलाध्यक्ष सारंगढ़, धनीराम बारसे जिलाध्यक्ष सुकमा, संजीव शाह जिलाध्यक्ष मोहला-मानपुर, धम्मन साहू जिलाध्यक्ष खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, अनिल केशरवानी जिलाध्यक्ष मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियुक्त किए गए हैं.
https://मुकुटधर पाण्डेय के नाम पर होगा चन्द्रपुर कॉलेज, सीएम ने की घोषणा

https://‘कोर्ट संसद को कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकता’
नारायणपुर टॉप 5 आकांक्षी जिलों में शामिल
रायपुर. भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश भर के आकांक्षी जिलों के परफॉर्मेंस के आधार पर अगस्त 2022 में जारी की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पांच जिलों में अपना स्थान बनाया है. नीति आयोग द्वारा जारी चैम्पियन ऑफ चेंज डेल्टा रैंकिंग में देश के 112 आकांक्षी जिलों में ओवरऑल परफॉर्मेंस श्रेणी में छत्तीसगढ़ का आकांक्षी जिला नारायणपुर पांचवें स्थान पर है. वहीं स्वास्थ्य और पोषण श्रेणी में नारायणपुर जिले का स्थान दूसरा है. इसी तरह शिक्षा श्रेणी के आधार पर जारी मासिक डेल्टा रैकिंग में नारायणपुर जिला चौथे स्थान पर है.







