रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल निकाय चुनावों में कांग्रेस की तयशुदा पराजय को देखते हुए अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं जो उनकी बेकाबू भाषा और अहंकार से प्रदर्शित हो रहा है. सुन्दरानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सत्ता को जनसेवा और प्रदेश के सर्वांगीण उत्थान के लिए साधन के तौर पर इस्तेमाल किया जबकि प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री ने सत्ता को साध्य मानकर उसकी ललक में जो कुछ किया, प्रदेश उसका साक्षी है. आज सत्ता में आने के बाद उनसे लोकतांत्रिक विनम्रता की अपेक्षा थी, लेकिन सत्ता मिलते ही अपना आपा खो बैठे मुख्यमंत्री बघेल बदलापुर की राजनीति पर उतारू हो गए.
http://Tata Nexon EV से उठा पर्दा, फुल चार्ज पर चलेगी 300 किमी
जनता से किए वादों से मुकरकर मुख्यमंत्री ने झूठ-फरेब और वादाखिलाफी की नित-नई मिसालें पेश की और भाजपा की पूर्व राज्य सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री और दीगर नेताओं की चरित्र हत्या करने के लिए झूठे आरोप और झूठे मामले गढ़े. अपनी बदनीयती, कुनीतियों और नेतृत्व के दीवालिएपन से बदहवास मुख्यमंत्री के तौर पर अब वे अपनी भाषा तक पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं. प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह समझ रही है कि अपना आपा कौन खो रहा है. सुन्दरानी ने प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र चौबे द्वारा भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को ‘सबसे बड़ा झूठा’ कहे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होने कहा कि झूठ-फरेब और भ्रम फैलाने की राजनीति कांग्रेस का चरित्र रहा है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक साल वादाखिलाफी और झूठ की मिसाल है. सत्ता के अहंकार में चूर प्रदेश सरकार के मंत्री भी अपना वैचारिक दीवालियापन जिस तरह प्रदर्शित कर रहे हैं, यह निकाय चुनावों में कांग्रेस की तयशुदा हार की बौखलाहट की तस्दीक कर रहा है क्योंकि प्रदेश की त्रस्त जनता इन चुनावों के जरिए कांग्रेस के सत्ता-मद और झूठ-फरेब का हिसाब चुकता करने का पक्का मन बना चुकी है.
http://ब्रिक्स ऑनलाइन गणित प्रतियोगिता में कुलदीप निगम विद्यालय के 36 विद्यार्थियों ने लाया शत-प्रतिशत अंक