আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘श्रीवल्ली’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, वीडियो देखा क्या आपने

Published on: February 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘पुष्पा’ के ‘श्रीवल्ली’ गाने के कई वर्जन रिलीज किए जा चुके हैं. नीलकमल सिंह भी इसी कड़ी में जुड़ चुके हैं. भोजपुरी के इस सुपर स्टार सिंगर और अभिनेता ने एक होली गाना ‘पुष्पा की श्रीवल्ली’ को रिलीज किया है और इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. भोजपुरी के गानों के बिना होली की कल्पना अधूरी है. ऐसे में होली के त्यौहार के आने से पहले ही भोजपुरी के गाने रिलीज किए जा रहे हैं और इन गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. नीलकमल सिंह के इस भोजपुरी होली गाना ने यूट्यूब का तापमान बढ़ा रखा है और इसकी वजह से पूरा यूट्यूब रंगीन हो गया है. पुष्पा की श्रीवल्ली गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह की आवाज और अभिनय का जादू तो है ही साथ ही सृष्टि उत्तराखंडी की अदाएं भी इस वीडियो को और बेहतरीन बना रही है.

https://बिटकॉइन वैध है या नहीं, SC ने केंद्र सरकार से स्थिति स्पष्ट करने कहा

इस वीडियो में सृष्टि उत्तराखंडी और नीलकमल सिंह की केमिस्ट्री और दोनों के बीच रंगों का रंगीन रोमांस आपको भी रोमांचित कर देगा. इस गाने के वीडियो को देखकर आप भी होली के रंग में सराबोर हो जाएंगे. सृष्टि उत्तराखंडी और नीलकमल सिंह दोनों के बीच का रोमांस इसमें कातिलाना है. नीलकमल सिंह और सृष्टि उत्तराखंडी के इस भोजपुरी होली गाने ‘पुष्पा की श्रीवल्ली’ के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. इस वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है. इस गाने के वीडियो को सैंडी जॉन ने कोरियोग्राफ किया है. जबकि वीडियो को पंकज ने एडिट किया है.

https://5000mAh की बैटरी के साथ Realme Narzo 50 भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now