আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, देखिए वीडियो

Published on: August 1, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को भोजपुरी में सिंगर राकेश मिश्रा ने गाया है. यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इसके भोजपुरी वर्जन को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ के भोजपुरी वर्जन में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं. इस गाने का भोजपुरी वर्जन रंजना सिंह और राकेश मिश्रा पर फिल्माया गया है. गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है और इसका संगीत रौशन हेगड़े हैं.

http://‘फ्री बिरयानी’ मंगवाते डीसीपी का ऑडियो वायरल, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

बता दें कि वर्तमान में वायरल हो रहा गाना ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाकर वायरल हो चुके सहदेव कुमार दिरदो छत्तीसगढ़ में सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक के रहने वाले हैं. हालांकि, ये गाना दो साल पुराना है. सहदेव का यह गाना इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब हर जगह वायरल हो चुका है. बॉलीवुड सिंगर बादशाह से लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक सभी उनके मुरीद हो गए हैं. बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर इस गाने के वीडियो को पोस्ट भी किया और लिखा- बचपन का प्यार….वाह!

http://‘किसान-मजदूरों को पहली बार हो रहा एहसास, प्रदेश में है हमारी अपनी सरकार’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now