नई दिल्ली. फिल्म पुष्पा में सामंथा रुथ पर फिल्माया गए आइटम सॉन्ग का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस सॉन्ग पर तमाम लोग वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं और इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस शैलू शर्मा भी शामिल हो चुकी हैं. शैलू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे सामंथा के स्पेशल आइटम नंबर पर थिरकती दिख रही हैं. अभिनेत्री आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंतवा..ऊ ऊ अंतवा’ पर अपने कमाल के डांस मूव्स दर्शाते देखी जा सकती हैं.
https://गडकरी ने बताया विकल्प, पेट्रोल-डीजल की बजाए अब इससे चलेंगी गाड़ियां
आइटम सॉन्ग के वीडियो में शैलू ग्रे कलर की साड़ी में झिलमिलाते ब्लाउज के साथ ड्रॉप-डेड ग्रूव करती दिख रही हैं. उन्होंने इस गाने पर में कमाल के एक्सप्रेशन दिए हैं जिसके जरिए वे फैंस का अटेंशन ले रही हैं. शैलू के डांस और उनके परफेक्ट फिगर की खूब तारीफ हो रही है, लोग उनके हावःभाव को भी सराह रहे हैं. बता दें कि शैलू मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में अपने यूनीक स्टाइल के डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. वे कई फेमस एल्बमों में काम कर चुकी हैं और आखिरी बार वे भोजपुरी सिंगर राकेश मिश्रा के साथ रोमांटिक गीत ‘प्यार में सब चलता है’ में नजर आई थीं.
https://प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, ओले गिरने की भी चेतावनी










