नई दिल्ली. भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया. वे 80 साल के थे. नरेंद्र चंचल पिछले तीन महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली. ‘चलो बुलावा आया है’ और ‘ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा’ जैसे गाने नरेंद्र चंचल की हिट लिस्ट में शामिल थे. इसके अलावा भी उन्होंने कई हिट गाने गाए. बता दें कि नरेंद्र चंचल 16 अक्टूबर 1940 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे थे. उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ही जगरातों में गाना शुरु कर दिया था.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
उन्होंने काफी संघर्षों के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी, उन्होंने ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया स्टारर फिल्म ‘बॉबी’ में अपना पहला गाना ‘बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो’ गाया था. इस गाने के लिए उन्हें उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा- लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है. उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम् शांति!
http://टेण्डर प्रक्रिया में गड़बड़ी, मंत्री ने किया नगर पालिका सीएमओ को निलंबित
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2021










