नई दिल्ली. फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हो गया है. गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की कैमिस्ट्री खास दिख रही है. जहां किंग खान का अंदाज जुदा नजर आ रहा है. वहीं, दीपिका का किलर लुक इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है. दीपिका का गाने में बिकिनी अंदाज सभी का ध्यान खींच रहा है. बता दें कि दीपिका के गोल्ड और येलो बिकिनी में पोस्टर बीते दो दिनों से इंटरनेट पर छाए हुए हैं. गाने की शुरुआत में दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस अंदाज नजर आता है.
https://भेंट-मुलाकात में जाएगा डीएमएफ की राशि दुरुपयोग का मामला
गाने के बोल ‘हमें तो लूट लिया मिलके इश्क वालों ने..’ है. इस गाने को शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. गाने को शिल्पा राव, कैरालिसा मोंटेरियो और विशाल शेखर ने आवाज दी है. इसके लिरिक्स विशाल ददलानी ने तैयार किया है. म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है और कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट की है. बता दें कि ‘पठान‘ सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर मूवी है. यह साल 2023 की शुरुआत में ही रिलीज हो रही है. फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं.










