আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फेरीवाले बन रेकी कर देते थे चोरी-डकैती को अंजाम, 2 गिरफ्तार

Published on: December 21, 2021
---Advertisement---

खरसिया. एक बड़ी डकैती की फूल प्रूफ प्लानिंग को फेल करने में पुलिस सफल रही. पुलिस ने मौके से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया. वहीं मौके से फरार 4 आरोपियों में से 1 को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लाया गया है. आरोपियों से देशी कट्टा, लाइट पिस्टल, बाइक, बटन चाकू, मोबाइल ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार तथा गमछा रस्सी, बैग आदि जब्त की गई है. पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 दिसंबर की रात्रि गश्त पर टीआई सुम्मत साहू को दो आरक्षकों ने सूचना दी कि महका रोड बीएसएनएल टावर के बगल में 5 व्यक्ति छुपकर बैठे हैं. वहीं गोविंद कॉलोनी में डकैती डालने की बात कर रहे हैं, उनके पास बंदूक भी है. बाद पुलिस ने घेराबंदी की.

https://पैरावट में मिली महिला की लाश, ठंड से मौत की आशंका

पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर शातिर भागने लगे. पुलिस टीम ने भागते हुए एक आरोपी को पकड़ा. वहीं चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. पूछताछ उसने अपना नाम सोहेल खान उर्फ सोहेल उर्फ छोटू उर्फ राजा (29) निवासी मनियावाला पाना अफजलगढ़ जिला बिजनोर (UP) हाल पता महलपारा वार्ड 2 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद हाल मुकाम ग्राम छपरा जिला जाजगीर-चांपा का होना बताया. वहीं मौके से भाग निकले अपने साथियों का नाम विजय कुमार प्रजापति निवासी बिजनोर यूपी, मोहम्मद फिरोज, सोनू, सलमान तीनों निवासी छपरा का होना बताया गया. मौके पर आरोपी सोहल खान की तलाशी ली गई. आरोपी के पास से दो बैग, एक देशी कट्टा व 6 कारतूस एवं डकैती की योजना बना हुआ नक्शा मिला.

https://सोने में फिर गिरावट, चांदी में तेजी, फटाफट चेक करें नया भाव

कट्टा दिखाकर डकैती की थी प्लानिंग

आरोपी सोहेल ने बताया कि 14-15 की दरमियानी रात में द्वारा डभरा के एक सूने मकान से जेवर व नगदी रकम की चोरी इन्होंने ही की थी. बाद खरसिया के गोविंद कॉलोनी में एक मकान में घुसकर लोगों को कट्टे का भय दिखाकर उसके हाथ पर रस्सी से बांधकर डकैती डालने की योजना बनाकर बीएसएनएल टावर के पास इकट्ठा हुए थे. आरोपी ने बीएसएनएल टावर के आगे निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक किनारे मोटरसाइकिल CT100 CG AN-2212 को छुपाकर कर रखना बताया जिसे आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने जब्त किया. आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के बाद सभी गोड़वाना ट्रेन से भागने की प्लानिंग कर चुके थे. घटना के संबंध में आरोपियों के विरूद्ध अप. क्रमांक 2021 धारा 402.399 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया.

https://पीएम किसान सम्मान निधि योजना में नाम जोड़ने रुपए की मांग, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

दूसरा आरोपी राजनांदगांव में पकड़ाया

घटना की सम्पूर्ण जानकारी पश्चात पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने अलग-अलग टीमें बनाकर फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए विभिन्न ट्रेन एवं बस रूट पर रवाना किया. साथ ही साइबर सेल को विभिन्न मोबाइल टावर के एनालिसिस, सीसीटीवी फुटेज चेक में लगाया गया था. इसी दौरान पुलिस की एक टीम द्वारा फरार आरोपी विजय कुमार प्रजापति को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लाया गया है. आरोपी विजय कुमार प्रजापति के मेमोरंडम घर आरोपी से एक देशी कट्टा, 06 कारतूस, 2 मोबाइल, एक बाइक जब्त की गई है. आरोपी विजय प्रजापति द्वारा उसके साथियों को अलग-अलग दिशाओं में फरार होने की जानकारी दी गई. जिस पर पुलिस पार्टी गिरफ्तारी के लिए जल्द ही रवाना होगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now