बागबाहरा. ग्रामीण इन दिनों भालूओं से खासे परेशान हैं. आएदिन घर में भालू घुसकर तेल पी रहे हैं. शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक बार फिर गांव के बीच बस्ती में स्थित छबीराम यादव के घर में घुसा और रसोई में रखे तेल टिन को तोड़कर उसमें से तेल पी गया. यह पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार भालू ने उक्त घर के रसोई में प्रवेश किया था. इसके अलावा बीते कुछ दिन में गांव जोगीराम यादव, तामेश्वर पटेल, गणेश चक्रधारी के घर में घुसकर रसोई से तेल को साफ कर चुका है.
http://कल से राज्य में बहुत सारी आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ करने हम कर रहे हैं विचार : भूपेश
ग्रामीणों के अनुसार कोटरीपानी के पास एक भालू का दल है, जो टोगोंपानी, भुजियापारा और बकमा के घरों में आएदिन घुसता है. जहां लोगों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि वह सिर्फ रसोईघर में पहुंचकर तेल को पी जाता है. बकमा के छबिराम यादव ने बार-बार भालू आने के डर में दरवाजे को अच्छे से बंद करने के साथ उसमें लोहे का राड भी लगाया. लेकिन भालू ने दरवाजा को ही तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया और वहां रखे तेल को डकार गया. ग्रामीणों के अनुसार जिस समय भालू घर में घुसा उस वक्त सभी परिजन घर के बरामदे में सोए थे, जिन्हें किसी प्रकार की क्षति भालू ने नहीं पहुंचाई.







