আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भालुओं के हमले से घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर से कटी गले की नस

Published on: April 20, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. कैलाशपुर के जंगल में महुआ बीनने गए एक वृद्ध सुखरू बाघ तीन भालुओं के हमले से गम्भीर रूप से घायल हो गया. गले में गम्भीर चोट होने के कारण उच्च उपचार हेतु उन्हे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर भेजा गया है. जानकारी के अनुसार आज अलसुबह करीब 5 बजे ग्राम पंचायत डोंगरीपाली के आश्रित ग्राम कैलाशपुर निवासी सुखरू बाघ (65) प्रतिदिन की तरह अपने ग्रामीण साथियों के साथ महुआ बीनने ग्राम के मुहाने पर स्थित जंगल गया था. सभी ग्रामीण अलग-अलग पेड़ों के नीचे महुआ बीन रहे थे. इस बीच अचानक जंगल से महुआ खाने आए तीन भालू सुखरू को देख उस पर टूट पड़े और उसके गले को अपने नाखूनों से बुरी तरह नोंच दिया.

http://हाथियों के झुंड को देख महुआ बीनने गए ग्रामीण भागे, एक घायल

अपने एक साथी पर भालुओं का हमला देख आसपास के पेड़ों के नीचे महुआ बीन रहे अन्य ग्रामीणों ने एकत्र होकर चिल्लाना प्रारम्भ किया तब अचानक भालू सुखरू को घायल छोड़ जंगल की ओर भाग निकले. बाद ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि दुलीकेशन साहू की सहायता से सरकारी एम्बुलेंस में सुखरू को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. सुखरू के साथ उपचार हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ग्रामीणों एवं दुलीकेशन साहू ने इस प्रतिनिधि को बताया कि उपचार के दौरान डॉक्टर से सुखरू के गले की कोई नस कट गई थी जिसकी वजह से उसे रायपुर भेजा गया है. नस कटने की बात स्वयं डॉक्टर ने उन्हें बताई है.

http://घरों में घुसकर तेल पी रहे भालू, ग्रामीण परेशान

दूसरी ओर स्थानीय चिकित्सा केंद्र की खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल ने नस कटने की बात का खंडन करते हुए बताया कि भालू के हमले में भालू के नुकीले नाखून सुखरू के गले के अंदर तक की नस को नुकसान पहुंचाया है. चूंकि घटना के बाद रक्त निकलने के बाद खून जमा था घाव की गहराई देखने के लिए खून का थक्का निकलने के बाद गले से और खून निकला था जिसे ग्रामीण इसे कटना मान रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया. वन विभाग के एक कर्मी को अस्पताल में देखरेख के लिए रखकर एक हजार रुपए की तत्कालिक सहायता घायल के परिजनों को दी है. उपचार में परिजनों द्वारा खर्च की गई अन्य राशि उपचार के बाद दी जाती है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now