पिथौरा. भालू के हमले से ग्राम गिरौद निवासी खोलबाहरा पटेल (65) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना के बाद वन विभाग द्वारा तत्काल घायल को उपचार के लिए समीप के बैतारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. अर्जुनी वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह ग्राम गिरौद निवासी खोलबहरा पटेल अपने कुछ साथी ग्रामीणों के साथ महराजी के जंगल में कक्ष क्र 330 में जलाऊ लकड़ी बीनने गए थे. इस बीच खोलबहरा पहाड़ी के नीचे ही लकड़ियां एकत्र कर रहा था तभी एक भालू ने पीछे से हमला कर दिया. भालू के हमले से वृद्ध खोलबहरा ने भी जमकर मुकाबला किया जिससे खोलबहरा की जान बच गई और उसे हाथ, कंधे में ही चोट आई. जिसका उपचार बरपाली में ही किया गया. बहरहाल, वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी के निर्देशानुसार तात्कालिक सहायता राशि 2000 रुपए घायल को दे दी गई है.
https://कांग्रेस पार्षद की हत्या, तालाब किनारे खून से लथपथ मिली लाश
शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए 01 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा. मालखरौदा विकासखंड की ग्राम पंचायत बोकरेल में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए 01 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सक्ती से जारी प्रेस नोट के अनुसार दुकान संचालन के लिए स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, अन्य सहकारी समितियां आदि आवेदन कर सकते हैं. पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में सक्ती अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. विस्तृत जानकारी बोकरेल ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है.
https://राजकुमार-पत्रलेखा ने लिए सात फेरे, साझा की शादी की पहली तस्वीर







