আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेंदूपत्ता तोड़ रही महिलाओं पर भालू का हमला, एक रायपुर रेफर

Published on: May 5, 2020
---Advertisement---

बागबाहरा. आज सुबह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रहीं दो महिला भालू के हमले से घायल हो गईं. जानकारी के मुताबिक दरबेकेरा निवासी जग्गू तिल भाई (64) और सुअरमाल निवासी रंगबाई (60) सुबह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही थीं तभी एक भालू ने उन पर हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गईं. ग्रामीणों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान रंगबाई को रायपुर रेफर किया गया वहीं जग्गू तील बाई का इलाज बागबाहरा में जारी है.

http://महिला IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, पिछले दिनों जान को बताया था खतरा

गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी’ ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान की दो लाख रुपए की सहायता राशि

गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी’ ने कोरोना पीड़ितों, गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दो लाख रुपए की सहायता राशि दी है. नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने अकादमी की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सहायता राशि का चेक सौंपा. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सतनामी समाज की वर्षो पुरानी समिति ‘गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी’ में सहयोग की मुहिम समिति की संरक्षक श्रीमती शकुन डहरिया ने शुरू की थी. मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सतनामी समाज सदैव संकट की घड़ी में मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाया है, जो सभी के लिए प्रेरणादायी है. प्रतिनिधि मंडल में अकादमी के प्रदेशाध्यक्ष केपी खाण्डे, डॉ. जेआर सोनी, डीएस पात्रे और चेतन चंदेल शामिल थे.

http://छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, अब 22 एक्टिव केस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now