আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इस सप्ताह लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी काम

Published on: December 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. इस सप्ताह बैंक लगातार 3 दिन बंद रहने वाले हैं. अगर आपको कोई जरूरी काम है तो उसे गुरुवार तक ही निपटा लें. असल में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इस बार 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है. इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश है. 25 दिसंबर को यानी इस बार शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार है जिस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है. तो इस तरह लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. अगर आपको बैंक में जरूरी काम है, तो इसे गुरुवार तक ही निपटा लेना सही रहेगा.

http://कुली नंबर 1 का नया गाना ‘तुझको मिर्ची लगी तो..’ रिलीज, जोरदार हैं वरुण-सारा के लटके-झटके



गौरतलब है कि अगले सप्ताह साल का अंतिम दिन होगा. उसके बाद कई तरह के नियम-कायदे बदल जाएंगे. 31 दिसंबर को इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख भी है. इसलिए अगर आपको बैंक से कोई डॉक्यूमेंट चाहिए या कोई अन्य जरूरी काम है तो उसके लिए अभी से मुस्तैद रहना सही रहेगा. इनकम टैक्स रिटर्न के लिए ही आपको बैंक स्टेटमेंट, ब्याज आय का सर्टिफिकेट, फॉर्म 26 एएस जैसे कई तरह के दस्तावेज अपने बैंक से लेने पड़ सकते हैं.

http://भारतीय वन सेवा के 8 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखिए सूची

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now