আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बंजारा समाज ने धूमधाम से मनाया प्रकाश उत्सव

Published on: November 13, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. विकासखंड के ग्राम लीलेसर में बंजारा समाज ने श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया. इस वर्ष बंजारा समाज के कार्यक्रम में महासमुंद, रायपुर, दुर्ग और पिथौरा सिख समाज से भी लोग पहुंचे. गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव इस वर्ष सिखों के अलावा बंजारा समाज ने भी धूमधाम से मनाया. जिस गांव में बंजारा समाज के कुछ घर हैं वहां भी प्रकाश उत्सव के साथ नगर कीर्तन का आयोजन किया गया. लीलेसर में बंजारा समाज द्वारा बकायदा गुरुनानक देव जी का मंदिर बनवाया गया है.

https://यहां की मिट्टी लगाने से ठीक हो रहे चर्म रोग, लोग मान रहे चमत्कार

जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना की जाती है. शनिवार को लीलेसर में प्रकाश उत्सव मनाया गया. इसमें शामिल होने रायपुर से रिंकू ओबेरॉय, महासमुंद से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ के संपादक केपी साहू सहित दुर्ग से गतका पार्टी लीलेसर पहुंचने पर बंजारा समाज ने शानदार स्वागत किया. अपनी भाषा में गुरुनानक देव जी के शबद कीर्तन पढ़ते हुए नगर कीर्तन निकाला. इस दौरान बंजारा समाज ने स्वयं के समाज द्वारा बनाई गई गतका टीम के प्रदर्शन किए. गतका प्रदर्शन देख बाहर से पहुंचे सिख बंधु भी आश्चर्यचकित रह गए.

https://सबको न्यायपूर्ण आरक्षण मिलेगा : मुख्यमंत्री भूपेश

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा रिंकू का नाम

बाद श्री गुरुनानक देव मंदिर में गुहाराम बंजारा ने अपने संबोधन में कहा कि बंजारा और सिख समाज को जोड़ने रिंकू ओबेरॉय ने सेतु का काम किया है. छत्तीसगढ़ बंजारा समाज उनका आभारी है. उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. रिंकू ओबेरॉय, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, हरविंदर सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन मोहन राठौर ने किया.

https://नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलेगी कांग्रेस, घोषणा पत्र में किए ये बड़े वादे

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now