আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘आदिवासी बालाएं अनाचार की शिकार हो रही हैं, इधर राज्यमंत्री बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे’

Published on: December 3, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश सरकार और उसके मंत्रियों के सार्वजनिक आचरण को लोकतांत्रिक व संवैधानिक मर्यादाओं के एकदम विपरीत बताया है और कहा कि एक तरफ़ प्रदेश कई तरह की दिक़्क़तों से जूझ रहा है, वहीं प्रदेश सरकार सियासी नौटंकियों में मशगूल है और उसके मंत्री बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे हैं. सरगुजा संभाग के भरतपुर-सोनहत के विधायक व राज्यमंत्री गुलाब कमरो के बार बालाओं के साथ थिरकते हुए वायरल एक वीडियो का जिक्र करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि एक ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधि और राज्यमंत्री का यह आचरण पूरी तरह अक्षम्य है और इसके लिए उन्हें प्रदेश से बिना शर्त माफ़ी मंगवाकर मंत्रिमंडल से बर्ख़ास्त किया जाना चाहिए.

http://उपार्जित धान का समय पर हो कस्टम मिलिंग : सीएम भूपेश


उन्होने कहा कि एक तरफ़ प्रदेश में रोज़ महिलाओं के साथ वहशियाना अपराध घट रहे हैं, सरगुजा संभाग में ही आदिवासी बालाओं के साथ अनाचार-सामूहिक दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आए हैं ,ऐसे समय में एक राज्यमंत्री का बार बालाओं के साथ सार्वजिनक तौर पर ठुमके लगाना शर्मनाक तो है ही, साथ ही इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश सरकार में बैठे लोग पूरी तरह संवेदनहीन हो चले हैं और प्रदेश की नारी-शक्ति के प्रति उनमें न तो सम्मान का भाव रह गया है और न ही वे उनके आत्म-सम्मान की रक्षा के प्रति गंभीर हैं. श्री सिंहदेव ने कहा कि हर अच्छे और वैवाहिक कार्य में कोरोना गाइडलाइंस का राग आलापने वाली प्रदेश सरकार को क्या यह नज़र नहीं आ रहा है कि उसका एक नुमाइंदा किस तरह कोरोना गाइडलाइन का ख़ुलकर मज़ाक उड़ा रहा है और बिना मास्क पहने व बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए वह बार बाला के साथ ठुमके लगा रहा है. उन्होने कहा कि ज़िला प्रशासन भी सारे क़ायदे-क़ानूनों का डंडा चलाकर आम लोगों पर ज़ोर-आजमाइश करता है, पर एक मंत्री को इस तरह कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन से रोकने में उसके हाथ-पैर फूल जाते हैं. श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह उम्मीद करना तो एकदम बेमानी ही है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेंगे और अपने राज्यमंत्री के इस शर्मनाक आचरण के लिए तलब कर उनसे माफ़ी मंगवाकर उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाएंगे.  उन्होने कटाक्ष किया कि जब ख़ुद मुख्यमंत्री ही अपने निवास पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ाते हुए बड़े-बड़े कार्यक्रम करते हैं,

http://Nissan Magnite भारत में लॉन्च, कीमत 4.99 लाख रुपए से शुरू



ढोल पीट-पीटकर नाच-गाना करते हैं तो फिर वे किस मुँह से अपने मंत्रियों को गरिमापूर्ण आचरण की नसीहतें देंगे? श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में जहाँ लोग कोरोना के बढ़ते संक्रमण से दहशत में साँसें ले रहे हैं, किसान अपनी उपज के बिकने को लेकर रोज़ संशय से घिरे नज़र आ रहे हैं, प्रदेश की आर्थिक कंगाली का रोना-धोना मचाकर मुख्यमंत्री गाहे-बगाहे केंद्र सरकार को पैसों के लिए चिठ्ठियाँ लिख रहे हैं, उस प्रदेश में सरकार कोरोना, प्रदेशभर में बढ़ते जा रहे अपराधों, दयनीय वित्तीय स्थिति, किसानों की दिक़्क़तों से बेख़बर निगम-मंडलों की रेवड़ियाँ बाँटने की नौटंकी सजाने में और उसके मंत्री उड़ते हुए नोटों के बीच बार बालाओं के साथ थिरकने में मगन हैं! उन्होने मुख्यमंत्री बघेल को पहले अपना घर सम्हालने और दुरुस्त करने की नसीहत दी है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now