नई दिल्ली. रैपर बादशाह का नया गाना ‘जुगनू’ रिलीज हो गया है. यूट्यूब पर रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगा. हमेशा की तरह इस गाने में भी बादशाह लाजवाब रैप करते हुए दिख रहे हैं. साथ ही प्लेबैक सिंगर निकिता गांधी भी अपनी जादुई आवाज दी है. गाने का वीडियो शानदार है. बादशाह ज्यादातर अपने गाने के वीडियो में खुद ही नजर आते हैं. इस गाने के वीडियो में भी वो हैं. उनके साथ वीडियो में आकांक्षा शर्मा ने गैलमर का तड़का लगाया है.
https://‘गोरे गोरे मुखड़े पे’ जमकर थिरकीं हर्षाली मल्होत्रा, वीडियो वायरल
आकांक्षा ने तो बढ़िया डांस किया ही है, मगर बादशाह के डांस स्टेप भी कमाल के हैं. यकीन मानें अगर आप भी इस पेपी डांस नंबर को सुनेंगे, तो आपके पैर खुद ब खुद थिरकने लगेंगे. गाने पर लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. बादशाह ने ही ‘जुगनू’ के लिरिक्स लिखे हैं और साथ ही कंपोजिशन भी उनका ही हैं. वहीं जितेन ने म्यूजिक दिया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बादशाह का ‘बावला’ गाना रिलीज हुआ था, जिसके बोल और धुन को लोगों ने बेहद पसंद किया था.
https://TVS की ये बाइक नए रंगों में लॉन्च, देती है 80Kmpl का माइलेज










