रायपुर. बलरामपुर जिले के रामनुजगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक बृहस्पति सिंह सिंह ने एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा कहा कि उनका वीडियो वायरल हो गया है. दरअसल, बलरामपुर में राशनकार्ड वितरण कार्यक्रम प्रशासन की ओर से बीते बुधवार को आयोजित था. इस कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत भी मौजूद थे. इसी दौरान जनता को संबोधित करते हुए विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि कई किसानों ने लोन नहीं लिया है, लेकिन बैंक अधिकारियों ने धोखे से हस्ताक्षर करवा लिया है और अब नोटिस भेज रहे हैं.
http://Apple ने लॉन्च किए iphone 11 सीरीज के तीन आईफोन, जानिए कीमत
ये बहुत गंभीर बात है. मैने मुख्यमंत्री साहब से बात की है, कलेक्टर से बात की है. जो अधिकारी गड़बड़ करता है, किसानों को धोखा देता है उसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच होनी चाहिए और उन्हें हर हालत में जेल भेजा जाना चाहिए. ऐसे अधिकारियों को जूता मारना पड़े तो मारो, लेकिन किसानों को धोखा देना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कुछ ही दिन पहले आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बच्चों को कहा था कि बड़ा नेता बनना है तो कलेक्टर-एसपी जैसे अधिकारियों का कॉलर पकड़ो.
#WATCH Chhattisgarh: Congress MLA Brihaspat Singh, in Balrampur, says, "…Jo anndata hai, uske sath koi adhikari gadbad karega to kisi kimat pe bardasht karenge nahi. Inko janch kara jail bhejo, joota maarna pade to maaro, lekin kisano ko dhokha dega, bardasht nahi hoga."(11.9) pic.twitter.com/JKcd1d4FM9
— ANI (@ANI) September 11, 2019







