আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ढाई हजार रुपए रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

Published on: September 1, 2020
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. एसीबी बिलासपुर की टीम ने एक बाबू को 2500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने अपनी पत्नी की इलाज के लिए 1 लाख रुपए निकलवाने जांजगीर-चांपा के उप संचालक पशु चिकित्सा कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ कर्मचारी दीपक कुमार को आवेदन दिया था. राशि स्वीकृत कराने के बदले कर्मचारी 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था. इस मामले की शिकायत पीड़ित ने बिलासपुर एसीबी की टीम से की. एसीबी निदेशक व पुलिस उप महानिरीक्षक आरिफ शेख के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर विभागीय टीम ने शिकायत की तस्दीक की, तो मामला सही पाया. बाद मंगलवार को रिश्वत की पहली किस्त 2500 रुपए देते ही एसीबी ने आरोपी दीपक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

http://लूडो खेलते वक्त पैसों को लेकर हुआ विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या


’वॉक इन इंटरव्यू’ के लिए पंजीयन 4 सितंबर को

धमतरी. कोविड अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर में सफाई कार्य के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित मापदंड एवं संविदा दर पर भर्ती किया जाना है. इसके लिए आगामी 4 सितंबर को ’वॉक इन इंटरव्यू’ का आयोजन किया जाएगा. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के, आठवीं पास, धमतरी जिले का मूल निवासी और शरीरिक रूप से स्वस्थ एवं सफाई कार्य के इच्छुक उम्मीदवार नियत तिथि को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं. अन्य शर्तें कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के स्थापना शाखा के लिपिक मनीराम नेताम से सम्पर्क किया जा सकता है.

http://विधायक के कथित रवैए से पार्टी में भूचाल की संभावना, नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now