नई दिल्ली. टीवी पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों की पहली पसंद है. टीआरपी की नजर से भी शो की परफॉर्मेंस हिट है. बीते कई सालों से दर्शकों के बीच बबीता जी बनकर छाईं टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद मुनमुन दत्ता ने शेयर किया है. मुनमुन दत्ता ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, रिसेट गाने के शूट का बीटीएस. वीडियो में वह अपने ही शो के किरदार जेठालाल के साथ जमकर ठुमके लगा रही हैं.
http://दो दिन की बैंक हड़ताल टली, प्रभावित नहीं होगा सामान्य कामकाज
अब जेठालाल और बबीता जी का साथ में डांस करना इनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है इसलिए दोनों का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा में बना हुआ है. इस वीडियो में मुनमुन दत्ता का अंदाज काफी ग्लैमरस नजर आ रहा है. यह वीडियो शो के शूटिंग के दौरान का है. जिसमें दोनों स्टार्स स्टेज पर परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में ‘इश्क’ फिल्म का गाना ‘नींद चुराई मेरी…’ सुनाई दे रहा है. बबीता की परफॉर्मेंस काफी रोमांचक दिख रही है.
http://VIDEO : सांड की आंख का ट्रेलर रिलीज, दमदार है तापसी-भूमि की अदाकारी










