नई दिल्ली. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मुनमुन दत्ता अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सिंगर बादशाह के गाने ‘जुगनू’ पर जबरदस्त कमर मटकाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में वह शॉट्स में दिखाई दे रही हैं. जुगनू का हुक स्टेप मुनमुन काफी आसानी और स्टाइल से कर रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘जुगनू फीवर.’
https://Google ने play store से हटाए ये 7 ऐप्स, आप भी तुरंत फोन से कर दें डिलीट
उनके इस वीडियो को देख उनके फैंस खुद को कॉमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं. तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो उनका डांस देख जेठालाल के हाल ही चिंता कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘पतली होकर और खूबसूरत हो गई है’. एक अन्य ने लिखा- ‘पतली दुबली बबीता जी’. एक यूजर ने लिखा- ‘ओ… आग’. बता दें कि मुनमुन दत्त 2008 से ‘TMKOC’ में बबीता अय्यर की भूमिका निभा रही हैं. इससे पहले, वह 2004 के टीवी धारावाहिक ‘हम सब बाराती’ में दिखाई दी थीं.
https://गरीबों का निःशुल्क उपचार करने वाले डॉ. समेलाल नहीं रहे










